{"_id":"601d514a8ebc3e4b6117ff4f","slug":"dm-sp-commissioned-corona-vaccine-in-second-phase-bhadohi-news-vns572939561","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में डीएम, एसपी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद पंजीकरण पत्र दिखाते डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रा?
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ। चार स्वास्थ्य केंद्रों पर 625 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। सूचीबद्ध 832 में 207 पुलिस, राजस्व एवं स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे। जिला अस्पताल में डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने खुद वैक्सीन लगवाई। सभी से आग्रह किया कि वे वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए जिले को 15 जनवरी को कोविशील्ड वैक्सीन मिली थी। 16 जनवरी को टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। पहले चरण में 16, 22, 28, 29 जनवरी और चार फरवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। पहले चरण में टीकाकरण के लिए विभाग की ओर से भेजी गई सूची में 5276 स्वास्थ्य कर्मियों में तीन हजार को टीका लगा। दूसरे चरण के लिए फ्रंटल लाइन के कुल 3700 राजस्व, पुलिस और नगर निकाय कर्मी सूचीबद्ध किए गए थे। शुक्रवार को 832 कर्मियों का टीकाकरण होना था, लेकिन 625 लोग ही टीकाकरण कराने पहुंचे। ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला अ्पताल, सीएचसी गोपीगंज, सीएचसी औराई और भदोही में टीकाकरण सुबह नौ बजे से शुरू होकर दोपहर चार बजे तक चला। सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल में पहुंचे डीएम और एसपी ने टीकाकरण की व्यवस्था को देखा और वैक्सीन लगवाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सभी चार केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हुआ। बताया कि अब 11 और 12 फरवरी को वैक्सीनेशन होगा। 3700 फ्रंटलाइन वर्करों में बचे लोगों को वैक्सीन लगाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।