फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM reprimands NHAI officials

एनएचएआई अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार

Sat, 26 Oct 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM reprimands NHAI officials
लालानगर/गोपीगंज। नगर के पूर्वी छोर स्थित झिरिया पुल के पास राजमार्ग पर निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने एनएचएआई के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि शीघ्र ही गहरे नाले की खोदाई कराकर बरसात का पानी नहीं निकलवाया गया तो ठीक न होगा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि गत दिनों हुई कई दिनों की बारिश में औराई और ज्ञानपुर विकास खंड के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं और सैकड़ों एकड़ धान समेत दलहनी-तिलहनी फसलें सड़ चुकी हैं। बावजूद इसके राजमार्ग प्राधिकरण पानी निकालने के लिए मात्र वैकल्पिक व्यवस्था ही की जा सकी है जो ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनकर रह गया है। बताया जाता है कि सिक्सलेन निर्माण अंतर्गत प्राधिकरण ने झिरिया पुल के पास से बने पुराने नाले को ध्वस्त कराकर नया नाला का निर्माण कराया जा रहा है। नगर सहित पूर्वी छोर का पानी ध्वस्त नाले से ही बहता रहा है। प्राधिकरण के व्यवधान उत्पन्न करने और झमाझम बारिश ने गांववासियों की मुसीबत बढ़ा दी। मची हाय-तौबा को देखकर दो सप्ताह पूर्व ही उपजिलधिकारियों की मध्यस्थता में ओबीटी कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक कर हरसंभव समाधान का भरोसा दिलाया गया, लेकिन कुछ नहीं हो सका। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाकर जिला प्रशासन और प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोलते ही पतली कच्ची नाली बनाकर पानी निकलवाया जाने लगा वह भी जलभराव का लोड नहीं थाम सका। ग्राम प्रधानों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर अविलंब समाधान की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र ही एनएचएआई को गहरा नाला की खोदाई कराकर राही पर्यटक आवास समेत दर्जनों में भरे पानी को निकलवाने के निर्देश दिए गए। डीएम के निरीक्षण से प्राधिकरण कर्मियों में अफरातफरी भी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed