फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM looking angry

गंदगी देख बिफरे डीएम,लगाई फटकार

Fri, 01 Nov 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM looking angry
गोपीगंज। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में व्याप्त गंदगी देख बिफर पड़े। शीघ्र व्यवस्था में सुधार न आने पर सीएमओ को केंद्र में तैनात जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाते हुए डीएम ने मरीजों को शासन की योजनाओं और दवाओं को देने में कोताही न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों से केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि दवाएं तो अस्पताल से मिलती हैं, लेकिन उचित देखभाल और स्वच्छता के प्रति कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं। इस पर उन्होंने अधीक्षक को व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, आष्युमान भारत योजना, ओपीडी, आकस्मिक कक्ष, जनरल वार्ड, दवा भंडारण कक्ष, वितरण कक्ष, रजिस्टरों के रखरखाव, बिजली, पानी का क्रमवार ब्योरा तलब किया। महिला वार्ड के प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर और सुधार के निर्देश मातहतों को दिया। केंद्र में होने वाली डिलीवरी के फी-मेल रजिस्टर को चेक कर नवजातों के अनुपात पर संतोष व्यक्त किया। महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं पर संतुष्टि जताते हुए सुविधा शुल्क से दूरी बनाने की सख्त हिदायत दी। पैथोलाजी लैब कक्ष को भी देखा। केंद्र परिसर में गंदगी पर नोडल अधिकारी पूनम कपूर ने नाराजगी व्यक्त कर चिकित्सा अधीक्षक को शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और सफाई व्यवस्था सुचारु बनाने के निर्देश दिए। केंद्र में पान मसाला खाकर गंदगी फैलाने वालों को समझाया। अधिकारियों ने मातहतों समेत मरीजों को आश्वस्त किया कि शासन स्तर से जो भी सुविधाएं मिल रही हैं, उन तक पहुंचाने में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed