फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM inspected the small bridge, reprimanded the contractor

लघु सेतु का डीएम ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को फटकार

Thu, 05 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the small bridge, reprimanded the contractor
भदोही के मर्यादपट्टी में जांच करने पहुंची श्रम विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मधुपट्टी विजय गिर घाट वरुणा नदी पर बन रहे 4 गुणे 6 मी. के लघु सेतु का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। वहां चल रहे काम की स्थिति देखते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी परखीं। इस दौरान गिट्टी ओवर साइज की मिली तो नाराजगी जताईं। ठेकेदार को फटकार लगाते हुए शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। सुधार न होने की दशा में फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी। वरुणा नदी पर आसपास के इलाके में आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। 2019 में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत 185.50 लाख की मिली। पुल की लंबाई 27.26 मीटर है। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही यह पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस पुल के प्रारंभ हो जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। निरीक्षण में जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी संतोष कुमार ने पुल से संबंधित सभी तथ्यों एवं प्रपत्रों की जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed