फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM inspected the road under construction of PMGSY

Bhadohi News: पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the road under construction of PMGSY
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बृहस्पतिवार को नई तकनीकी से बन रही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने गरीबी का तारा और बैदाखास घाटमपुर सड़क का काम देखा। डीएम ने बताया कि नई पद्धति से हो रहे सड़क निर्माण में पुरानी सड़क की गिट्टियों को मशीन से रिसाइकिल कर सीमेंट डालकर प्रयोग में लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि इसकी लागत जहां कम होगी वहीं पर्यावरण में इसका कोई नुकसान नहीं है। बताया कि सभी सड़कों का निर्माण 15 दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सड़क का कार्य मानक के अनुरूप और गुणवत्तायुक्त हो। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एक्सईएन प्रज्ञा पर्मिता समेत विभाग के कर्मचारी रहे। जनपद में प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना से भदोही दुर्गागंज रोड विश्वकर्मा टेंपल से सनकडीह नगुआ मार्ग का निर्माण 808.11 लाख, भदोही से उमरी रोड 641.79 लाख, नई बाजार सेंट मेरी स्कूल से छितौना ब्रिज से रैमलपुर सोनहर मार्ग 622.42 लाख की लागत से बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज ज्ञानपुर रोड से गरीबी का तारा से बैदाखास घाटमपुर मार्ग 1008.56 लाख, ज्ञानपुर लालानगर रोड से कालीयापुर से भिदिउरा श्रीपुर पीएमजीएसवाई रोड अकेलवा 880.82 लाख, कृपालपुर बैथौली बॉर्डर से बासवापुर भिखमापुर सुरियावां कलिंजरा रोड 664.54 लाख, सुरियावां दुर्गागंज छनौरा से अभिया से पट्टी बेजावं 555.14 लाख की लागत से बनेगा।

सुरियावां भदोही से चकिया मंगूरा चौगुना रोड से छतरीपुर 550.06 लाख, गोपीगंज मिर्जापुर रोड जगन्नाथपुर से डेरवां मुलापुरा बेरजी 600.19 लाख, जीटी रोड 729 किलो मीटर स्टोन कुरमैचा वैशनाथपुर यूपी से सुनागर रोही 601.38 लाख, जीटी रोड कलिंजरा से मंशापुर जजपुर जंगीगंज धनतुलसी से ब्लॉक मुख्यालय मार्ग 475.33 लाख रुपये से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed