फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM furious after seeing outside medicine on patient's slip

Bhadohi News: मरीज की पर्ची पर बाहर की दवा देख देख डीएम भड़के

Tue, 11 Jul 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing outside medicine on patient's slip
गोपीगंज। जिलाधिकारी गौरांग राठी सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एक मरीजों की पर्ची पर बाहर की दवा लिखी देख बिफरे जिलाधिकारी ने दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, दो चिकित्सकों को गैरहाजिर थे, जिनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। अस्पताल में खामियां मिलने पर अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय को फटकार लगाई। जिलाधिकारी दोपहर 12 बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने प्रसव कक्ष, एमएनसीयू, इमरजेंसी वार्ड, एक्सरे रूम, टेलीमेडिसिन, जनरल वार्ड, हेल्पडेस्क, कावर वार्ड पहुंचे। इस दौरान प्रसव कक्ष व एमएनसीयू वार्ड में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान रजिस्टर के अवलोकन में ज्यादातर प्रसूता महिलाओं को भदोही रेफर न कर मिर्जापुर रेफर किया गया था। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। कहा कि गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय में रेफर किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टेलीमेडिसीन की सर्वर व्यवस्था खराब मिलने पर इसको लेकर भी नाराजगी जताई। कहा कि अच्छे की सर्वर की व्यवस्था की जाए। जिससे लोगों को इस व्यवस्था को भरपूर लाभ मिल सके। इसके बाद जनरल वार्ड और कांवर वार्ड में पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां व्यवस्थाएं बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि कांवर यात्रा के दौरान हाइवे से गुजरने वाले कावरियां अगर चिकित्सालय में आते हैं तो उनको उचित देखभाल की जाए। चिकित्सालय के हेल्प डेस्क की बदहाली पर भी नाराजगी जताई। इसके बाद लेबर रूम पहुंचे तो रजिस्टर गायब था। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजवीर कौर और डेंटिस्ट डॉ. स्वप्निल सिंह अनुपस्थित थीं। इस पर उन्होंने सीएमओ डॉ. एसके चक को दोनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। वहीं, अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार है। तत्काल व्यवस्था सुधारें। निरीक्षण के दौरान एक मरीज के हाथ से दवाई की पर्ची लेकर देखी तो उस पर बाहर की दवा लिखी हुई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधीक्षक को जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि अस्पताल में तमाम खामियां मिली हैं। दो अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अनुपस्थित चिकित्सकों का एक महीने का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बाहर से दवाई लिखने के सवाल पर कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed