फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM furious after seeing dirt in hospital

अस्पताल में मिली गंदगी, नाराज हुए डीएम

Thu, 17 Oct 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing dirt in hospital
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। इससे अस्पताल परिसर में खलबली मच गई। अस्पताल परिसर में गदंगी मिलने पर डीएम कर्मचारियों पर भड़क गए। व्यवस्था में तत्काल सुधार का निर्देश दिया। कुपोषित वार्ड में मरीज न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सक सौभाग्शाली होते हैं। समाज में उनको इश्वर का दूसरा रूप माना जाता है। चिकित्सक अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करेंगे तो इश्वर भी उन्हें माफ नहीं करेगा। चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वह समय से अस्पताल आएं। डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजो से रूबरू होते हुएशासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शौचालय की साफ सफाई ना होने और नल से पानी न आने पर नाराजगी जताई। ब्लॅड बैंक कक्ष का अवलोकन किया। कहा कि रक्तदान के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाए। अस्पताल में सांप काटने, कुत्ते काटने के इलाज के लिए दवाएं प्रत्येक दशा में उपलब्ध रहनी चाहिए। कुपोषित वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीज न मिलने पर विभागीय अफसरों पर नाराजगी जताई। गांवों में भ्रमण के दौरान मिलने वाले कुपोषित बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed