फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM angry due to more cases of revenue, reprimanded

राजस्व के ज्यादा मामले आने पर डीएम नाराज, लगाई फटकार

Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM angry due to more cases of revenue, reprimanded
औराई कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस पर डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। सभी 55 शिकायतें राजस्व से जुड़ी होने पर डीएम नाराज हो गईं। उन्होंने राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई। सभी नौ थानों-कोतवाली में कुल 165 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 11 का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

औराई कोतवाली में डीएम और एसपी के पहुंचने की खबर सुनते ही फरियादी न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे। सभी 55 शिकायतें राजस्व से जुड़ी रही। इसको लेकर डीएम सख्त हो गई। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिया कि पुलिस का सहयोग लेकर लंबित शिकायतों का निस्तारण कराएं। जो लापरवाही करे उस पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एसडीएम लालबाबू दुबे, सीओ रामलखन मिश्र, कोतवाली प्रभारी अजय सेठ आदि रहे। ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम शैलेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां आए 21 मामलों में दो का निस्तारण हो सका। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी रामदरस आदि रहे। गोपीगंज कोतवाली में 26 में दो का निस्तारण, कोइरौना में छह मामले में सभी लंबित रह गए। चौरी थाने में तहसीलदार तनुजा निगम और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार की देखरेख में समाधान दिवस हुआ। यहां तीन मामलों में दो निस्तारित हुए। भदोही कोतवाली में एसडीएम चंद्रशेखर की देखरेख में कुल 20 मामले आए, सभी लंबित रह गए। सुरियावां थाने में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती एवं तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति के मौजूदगी में कुल 20 शिकायतें आईं, जिसमें तीन निस्तारित हो सके। शेष लंबित मामलों को तीन दिन के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर ईओ सोनल जैन, प्रभारी निरीक्षक विश्वज्योति राय, प्रेम बाबू आदि रहे। दुर्गागंज थाने में प्रभारी निरीक्षक चित्रकुट पूरी और राजस्व निरीक्षक अशोक दूबे के नेतृत्व में समाधान दिवस पर फरियाद सुनी गई। छह मामलों में एक का निस्तारण किया गया। इस मौके पर हलका लेखपाल फकीरचंद, अनीता त्रिपाठी, आशीष यादव आदि रहे। ऊंज में नायब तहसीलदार संजय कुमार और थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने फरियाद सुनी। यहां भी एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed