फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DJ will be playing in the procession and fireworks action

जुलूस में डीजे और पटाखे बजाने पर होगी कार्रवाई

Wed, 23 Sep 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 23 Sep 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
DJ will be playing in the procession and fireworks action
 इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने कहा कि जुलूस में डीजे और पटाखे बजाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं यदि कोई नशा किए हुए मिलेगा तो उसके विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 बैठक में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बिजली पानी, खस्ता हाल सड़कों की समस्या समय से दूर करने का आश्वासन दिया।
डीएम ने कहा कि प्रशासन को खस्ता हाल सड़कों की जानकारी है। बिजली आपूर्ति भी बेहतर करने के हर प्रयास किए जा रहे है। विसर्जन के समय तक खस्ता हाल सड़क को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

 लोगों द्वारा जर्जर विद्युत तारों की ओर ध्यानाकर्षित किए जाने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिया।
 एसपी ने कहा की डीजे और पटाखा बजाने पर प्रतिबंध है। यह बात हर कोई जानता है। हम इसका कड़ाई से पालन कराएंगे। उन्होंने कहा चाहे जिस धर्म का जुलूस हो नशे की हालत में मिलने पर हम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बचने की लोगों को सलाह दी। यह भी कहा की पुलिस शांति व्यवस्था बहाल रखने को कटिबद्ध है। बैठक को विधायक जाहिद बेग ने भी संबोधित किया।
एसडीएम रामजी लाल, सीओ एपी सिंह, समेत विधुत विभाग, उप्र राज्य सेतु निगम के एसडीओ, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका के ईओ भी मौजूद रहे।
 मिठाई लाल दूबे, हाजी अब्दुल हादी, ओमप्रकाश पाण्डेय, हसनैन अंसारी, रामजी दूबे, विनीत बरनवाल, सुभाष मौर्य, शिवशंकर सिंह, कौशल गुप्ता ने अपनी बातें रखी। जबकि दिलीप गुप्ता, रामधनी मौर्य, हाजी इलियास अंसारी, अशोक गुप्ता, विनय गुप्ता, राजेश गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी, नन्हें मिश्रा, दीपू विश्वकर्मा, गुलाब राईन, विनोद तिवारी, हसीब खां, गुलाम सजरी, दानिश सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed