{"_id":"581504db4f1c1b5d7ebc1a92","slug":"diwali-will-find-the-new-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली बाद मिलेगा नया राशन कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली बाद मिलेगा नया राशन कार
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत शासन की ओर से जारी पात्र गृहस्थी और अंत्योदय गृहस्थी के राशन कार्ड दीवाली बाद यानी अगले माह कार्डधारकों को उपलब्ध हो जाएगा। प्रथम चरण में करीब 50 हजार पात्र और अंत्योदय गृहस्थी के राशन कार्ड की खेप जिले में पहुंच गई है। जिला आपूर्ति कार्यालय में पहुंची राशन कार्डो की खेप के बंडल खोलकर उसकी छंटाई भी शुरू कर दी गई है। पात्र गृहस्थी के कार्ड सफेद रंग के हैं तो गुलाबी रंग में अंत्योदय गृहस्थी के कार्ड है। कार्ड आने की सूचना पर शनिवार को दर्जनभर कोटेदार राशन कार्ड लेने के लिए कार्यालय में पहुंचे।
मालूम हो कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत जिले के ग्रामीणों को अनाज वितरण शुरू किया जा चुका है, लेकिन कार्ड न वितरण होने से कोटेदार यूनिट को लेकर भ्रमित करके अनाज वितरण में धांधली कर रहे हैं।
कार्ड वितरण हो जाने पर कोटेदार यूनिट को लेकर खेल नहीं कर पाएंगे। कार्ड को आकर्षक ढंग से डिजाइन किया गया है। इस पर योजना का नाम दर्शाने के साथ अनाज भी छपा है। हालांकि इन कार्डो का कवर आना बाकी है, जो कि अगले सप्ताह आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिला आपूर्ति कार्यालय के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्डो की पहली खेप पहुंच गई है। छंटाई के बाद इसे अगले माह से वितरण किया जाएगा। बताया कि अगले माह कार्डो की खेप और आएगी। इस पर कवर लगाकर वितरित किया जाएगा।