फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Divyang student dies due to truck collision, relatives jammed

ट्रक के धक्के से दिव्यांग छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 14 Nov 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Divyang student dies due to truck collision, relatives jammed
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कटका गोदाम के पास रविवार को दोपहर में ट्रक से धक्का लग जाने के कारण दिव्यांग छात्र देवानंद उर्फ विनय (15) निवासी कटका गोदाम की मौत हो गई। जानकारी पर रोते-बिलखते परिजनों समेत आस-पास के लोगों ने गुस्से में आकर शव को राजमार्ग पर रख लगभग एक घंटे तक चक्काजाम कर देने से बड़ी संख्या में पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझाने-बुझाने में लगी रही। एसडीएम सदर मिर्जापुर के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त हो सका और पुलिस लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां मुसम्मी देवी ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह प्राथमिक विद्यालय कटका में रसोइयां का कार्य कर इकलौते दिव्यांग पुत्र देवानंद उर्फ विनय का भरण-पोषण करती थी। रविवार को सुबह लगभग 11.30 बजे देवानंद किसी कार्य से राजमार्ग के दक्षिणी लेन से जा रहा था उसी समय ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सीओ औराई रामलखन ने कहा कि मिर्जापुर से आए अधिकारियों के आश्वासन पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चक्काजाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed