फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Divyang dies in road accident, five injured

सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत, पांच घायल

Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Divyang dies in road accident, five injured
गोपीगंज/सुरियावां। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में 40 वर्षीय अज्ञात दिव्यांग की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को शिनाख्त के लिए सील कर दिया। पांच घायलों में शामिल दो लोगों को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर, एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चकपड़ौना के पास हुई। जहां प्रयागराज से एसआई की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे भाई अरजीत गौड़ (23), बहन सोनी कुमारी (28) निवासी दादूपुर-शिवपुर वाराणसी अज्ञात दिव्यांग को बचाने के चक्कर में बाइक समेत गिर कर कर घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां देर शाम अज्ञात दिव्यांग की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने कहा कि शिनाख्त के लिए दिव्यांग के शव को रखा गया है। हालत में सुधार न आने पर घायल भाई-बहन को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। दूसरी घटना चूड़िहारी मोहाल-गोपीगंज में होने से सुमित (15) निवासी चूड़िहारी आटो के धक्के से घायल हो गया। तीसरी घटना सुरियावां थाना क्षेत्र के दुर्गागंज-सुरियावां मार्ग पर हुई जहां ट्रैक्टर की चपेट में आकर कृष्ण कुमार (17), शुभम (07) गंभीर रुप से घायल हो गए। सरायभावसिंह निवासी कृष्ण कुमार छात्र शुभम को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। विहियापुर के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed