फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Divyang companions should come forward, fulfill the duty of voter

दिव्यांग साथी आगे आयें, मतदाता का फर्ज निभाएं

Fri, 11 Feb 2022 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Divyang companions should come forward, fulfill the duty of voter
ज्ञानपुर/औराई। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को औराई ब्लॉक में दिव्यांग जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें सात मार्च को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि अबकी बार चुनाव में कोई भी दिव्यांग साथी मतदान से वंचित न रह जाए। यदि दिव्यांग वोटर बूथों पर नहीं पहुंच सकेंगे तो इसके लिए आयोग की ओर से पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था की गई है। बूथ पर भी उन्हें जरूरी सुविधाएं दी जाएगी। दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी अजय सिंह ने दिव्यांगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। स्लोगन दिव्यांग साथी आगे आएं, मतदाता का फर्ज निभाएं, लोकतंत्र में सभी समान, दिव्यांग करें शत प्रतिशत मतदान आदि सुनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मतदान में अबकी बार पूर्व के सभी रिकार्ड तोड़ना है। इसके लिए सभी को मतदान करना होगा। इस मौके पर संजय यादव, शिवकुमार , बबलू कुमार गुप्ता, विनोद कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed