फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District will be divided into 10 zones and 70 sectors for peaceful elections

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 10 जोन और 70 सेक्टरों में बंटेगा जिला

Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
District will be divided into 10 zones and 70 sectors for peaceful elections
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को 10 जोन और 70 सेक्टरों में बांटा गया है। सारी तैयारी पूरी कराकर 30 मॉडल बूथों पर मतदाताओं को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 80 साल से अधिक उम्र वालों, दिव्यांगजन एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलट से मतदान की तैयारी पूरी कराकर 25 फरवरी से द्वितीय प्रशिक्षण सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर में दिया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि मतदान का प्रथम एक घंटा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पूरी सतर्कता बरतेंगे। मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में कुशल होकर चुनाव के दिन अलर्ट रहेंगे। पोलिंग पार्टियां रवानगी के समय ईवीएम समेत अन्य उपकरण की जांच कर लें ताकि बाद में दिक्कत न हो। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिस विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर मतदान प्रतिशत कम हो, वहां की समस्याओं का विश्लेषण करेंगे और प्रत्येक गांव के पांच लोगों को चिह्नित कर उनके मोबाइल नंबर रखेंगे। बूथों तक पहुंचने के लिए सुरक्षित सड़क, निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। दंगा नियंत्रण वाहनों के साथ जवान बूथ परिसर से लेकर छतों तक पर तैनात रहेंगे। बैठक में सीडीओ भानु प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, एडीएम न्यायिक अनिल कुमार सिंह, सभी रिटर्निंग अफसर, क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed