फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District Panchayat one and a half lakh, Principal candidate will be able to spend 75 thousand

जिला पंचायत डेढ़ लाख, प्रधान प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे 75 हजार

Tue, 09 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat one and a half lakh, Principal candidate will be able to spend 75 thousand
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र की फीस, जमानत राशि और चुनाव प्रचार राशि निर्धारित कर दी है। जिला पंचायत सदस्य के लिए 1.50 लाख और प्रधान पद के प्रत्याशी अधिकतम 75 हजार रुपये चुनाव प्रचार संग चुनाव संबंधी कार्यों में खर्च कर सकेंगे। इनके लिए नामांकन पत्रों की फीस भी निर्धारित की गई है। जमानत राशि को लेकर इस बार व्यवस्था की गई है कि अगर कोई प्रत्याशी कोषागार में जमानत राशि जमा नहीं कर पाता है तो वह नामांकन के समय रिटर्निंग अफसर को जमानत राशि जमा कर सकेगा।
विज्ञापन

जिले में 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम प्रधान, 661 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 6800 ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। खुद को संभावित प्रत्याशी बताते हुए जनता को अपनी ओर करने में जुट गए हैं। इधर, प्रशासन भी पूरी तैयारी में है। अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जिले में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन से लेकर निर्वाचन विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि अगर कोई प्रत्याशी किसी भी समस्या के चलते कोषागार में जमानत राशि जमा नहीं करा पाता है तो नामांकन के समय रिटर्निंग अफसर को जमानत राशि जमा करने की व्यवस्था रहेगी। निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र की फीस, जमानत राशि और चुनाव प्रसार राशि निर्धारित कर दी है। इसमें जिला स्तर पर कोई भी फेरबदल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed