फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District got four buses, will run in rural areas

Bhadohi News: जिले को मिलीं चार बसें, ग्रामीण अंचलों में चलेंगी

Sun, 31 Aug 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
District got four buses, will run in rural areas
औराई रोडवेज स्टेशन पर खड़ी नई बसें। संवाद
औराई। जनपद सृजन के तीन दशक बाद जनपद के ग्रामीण अंचलों के लिए चार नई बसों की सौगात मिली है। ये बसें औराई रोडवेज स्टेशन से होते हुए जिले के ग्रामीण अंचलों में संचालित होंगी। शनिवार को दोपहर सांसद डॉ. विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, आरएम और एआरएम ने हरी झंडी दिखाकर चारों बसों को रवाना किया। प्रयागराज और वाराणसी के मध्य औराई बस स्टेशन से जिन बसों का संचालन किया गया है, वे वाराणसी से चलकर गोपीगंज होते हुए सेमराधनाथ धाम, धनतुलसी कोनिया कटरा, दुर्गागंज और अकोढ़ा-रोही के लिए चलेंगी। अब तक इन इलाकों में सरकारी बसों की सुविधा न होने के चलते लोग अधिक पैसे देकर डग्गामार वाहनों का सहारा लेते थे। औराई बस स्टेशन तीन एकड़ में फैला हुआ है। जहां 50 बसों के रुकने के लिए लंबा चौड़ा परिसर, प्रतीक्षालय, सुलभ शौचालय, समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बाद भी यहां केवल केवल प्रयागराज से आने वाली बसों का ही ठहराव होता है। वह भी अगर कैंटीन चल रही है तो बसें आती हैं और नहीं तो सिक्सलेन से ही निकल जाती हैं। बस स्टेशन का नया भवन बनने के बाद जौनपुर, वाराणसी और मिर्जापुर से आने वाली बसों का कहीं अता पता नहीं है। हालांकि अब चार नई बसें मिली हैं। यह सभी बसें जिले के ग्रामीण इलाकों में चलेंगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, हौसला प्रसाद पाठक, नंदलाल पांडेय, अंबुज मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed