फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Distribution of rations and masks among the needy

जरूरतमंदों में राशन और मास्क का वितरण

Wed, 06 May 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Distribution of rations and masks among the needy
जिला जज आवास पर गरीबों को राशन वितरित करते न्यायिक अधिकारी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को रामपुर घाट की बस्तियों में पूर्व प्रधान गुदरीपुर आद्याशंकर तिवारी और ग्राम प्रधान छोटेलाल ने पांच हजार मास्क और 300 पीस साबुन वितरित किया। इस मौके पर श्याम वर्मा, जिला तिवारी, राजू, रमेश निषाद, कड़ेदिन वर्मा, रामराज निषाद आदि रहे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के भुड़की गांव में चंद्रजीत पाल ने जरूरतमंदों में मास्क का वितरण किया। बताया कि पखवारे भर में पांच हजार मास्क का वितरण हो चुका है। ज्ञानपुर के जिला जज अनिल कुमार ने अपने आवास पर गरीबों को राशन वितरित किया। उसके बाद वह चकटोडर, जोरईं और भगवास गांव की मुसहर बस्ती में राशन का वितरण किया। खमरिया नगर में भाजयुमो जिलामंत्री संदीप कुमार मौर्य ने गरीबों को राहत सामग्री वितरित की। औराई के नटवा में हनुमान मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज की ओर से 200 गरीबों के राशन की व्यवस्था की गई। चौकी इंचार्ज खमरिया रणविजय सिंह ने गरीबों को राशन वितरित किया। राहत सामग्री में दाल, आटा, चावल, आलू, प्याज टमाटर, तेल, मसाला, नमक रहा। इस पुजारी के बेटे नीरज शुक्ला ने लोगों को मास्क, गलब्स का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed