फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Displeasure over not getting the stairs repaired, accused of rigging

सीढ़ियों की मरम्मत न कराने पर नाराजगी, धांधली का आरोप

Sat, 15 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Displeasure over not getting the stairs repaired, accused of rigging
नगर स्थित ज्ञान सरोवर की सीढ़ियों की मरम्मत न होने पर ज्ञानपुर विकास मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगर पंचायत के खिलाफ नाराजगी जताई। वाल पेंटिंग कर रहे कर्मचारियों का काम रोककर मरम्मत कराने की मांग की। धांधली का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विकास मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हरिहरनाथ मंदिर पर बैठक की। इस दौरान ब्रह्मजीत शुक्ला ने कहा कि संगठन की मांग पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने ज्ञान सरोवर के सुंदरीकरण के लिए 25 लाख अपनी निधि से दी थी। इसमें सीढ़ी की मरम्मत और अन्य काम कराए जाने हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत के कुछ कर्मचारी सीढ़ी के आसपास वाल पेंटिंग कराने के लिए पहुंचे। जब उनसे पूछा गया तो बताया कि सिर्फ वाल पेंटिंग के लिए पैसा मिला है। इससे नाराज पदाधिकारियों ने काम रोकवा दिया। कहा कि ज्ञान सरोवर पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। सीढ़ी टूटने से लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को पदाधिकारी सीडीओ से मिलकर मरम्मत कराने की मांग करेंगे। बैठक में ओम प्रकाश देववंशी, गिरजाशंकर तिवारी, राकेश तिवारी, रामेश्वर उपाध्याय, सुभाष गौड़, जितेंद्र पटवा, परवेज अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed