{"_id":"62474bb89db2c14839449346","slug":"discussion-on-the-exam-got-giddy-after-getting-pm-s-tips-bhadohi-news-vns646129977","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पर चर्चा: पीएम का टिप्स पाकर हुए गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पर चर्चा: पीएम का टिप्स पाकर हुए गदगद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के टिप्स दिए। जिसको लेकर छात्र-छात्राएं गदगद दिखीं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की तैयारी एक दिन पूर्व ही कर ली गई। शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे ही स्कूल परिसर में तीन अलग-अलग स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षाओं से नहीं घबराना चाहिए बल्कि हिम्मत और साहस के साथ परीक्षा देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। तैयारी डट कर करें, डर कर नहीं। उन्होंने कहा कि खेले बिना कोई खिल नहीं सकता। सोशल मीडिया, मोबाइल गेम से बचने की सलाह भी दी। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं गौर से पीएम की बात को सुना। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएम सिंह ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीख लेकर कभी भी अपने अंदर के छात्र को मरने नहीं देना चाहिए। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए खुश रहना जरूरी है।
प्राध्यापकों के साथ छात्र-छात्राओं ने देखा सजीव प्रसारण
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के अलावा सभी प्राध्यापक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने तनावमुक्त परीक्षा और मूल्यांकन के लिए सूत्र दिए। साथ ही छात्र जीवन के अन्य पहलुओं से अवगत कराय।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. मुरलीधर राम गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम सभी बच्चों ने काफी गंभीरता से लिया। समय से पहले ही बच्चे हाल में पहुंच गए थे। पीएम ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेलकूद के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है जिससे अधिक से अधिक रोजगार सृजन हो सके। जिससे की देश की कार्यक्षमता का उपयोग राष्ट्र के विकास में उपयोगी हो सके। डॉ. अनुराग सिंह ने कार्यक्रम के बाद छात्रों को परीक्षा के साथ-साथ पारिवारिक और सामाजिक जीवन के अनुभवों से भी सीख लेने का आह्वान किया। डॉ. गौतम गुप्ता, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, डॉ. अनीश कुमार मिश्र, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. भावना सिंह, बृजेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।