फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Did not return 10 lakh rupees, FIR filed against young man

Bhadohi News: 10 लाख रुपये लेकर नहीं लौटाया, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Did not return 10 lakh rupees, FIR filed against young man
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली के सागरायपुर कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक से ब्याज पर 10 लाख रुपये लेने के बाद वापस नहीं देने और न ही किस्त अदायगी किए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज की है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी पीड़ित के साथ स्कूल में पढ़ाने वाली अध्यापिका का पति है। इंदुचंद पांडेय निवासी सीखापुर सागररायपुर ने बताया कि वह गांव के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक है। स्कूल में ही विपक्षी शैलेंद्र शुक्ला निवासी बड़ागांव की पत्नी भी सहायक अध्यापिका हैं। उससे उसके घनिष्ठ संबंध रहे। आरोप लगाया कि उन्हें व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये की आवश्यकता थी। जिस पर उन्होंने पैसे मांगा तो 35 हजार रुपये प्रति माह के किस्त पर उन्हें कुल 10 लाख रुपये अलग-अलग धनराशि में थी। इसके लिए बकायदा स्टांप पर लिखवाया भी गया। काफी समय बाद भी विपक्षी न तो उसका पैसा वापस कर रहा है और न ही किस्त की अदायगी कर रहा है। आरोप लगाया कि पैसा मांगने पर धमकाया जा रहा है। पुलिस में शिकायत करने सुनवाई न होने पर कोर्ट में गुहार लगाई गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed