फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dhanteras today

धनतेरस आज, सजे बाजार, बरसेगा धन

Fri, 25 Oct 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today
ज्ञानपुर। धन्वंतरि पूजन का पर्व धनतेरस शुक्रवार को मनाया जाएगा। मुख्य रूप से खरीदारी का शुभ अवसर होने के नाते जिले के बाजारों में धनतेरस की तैयारियों को बृहस्पतिवार देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में कारें, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक्स के आयटमों की बुकिंग पहले ही कर ली गई है। ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन के बाजार दमक उठे हैं। दुकानदारों को धनतेरस पर बेहतर व्यवसाय की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्तिक मास कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन परंपरागत ढंग से खरीदारी करने का काम शुभ माना जाता है। आने वाले सहालग के सीजन में शादी-ब्याह की तैयारियों में जुटे लोग अमूमन ज्येलरी और गाड़ियों अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की खरीदारी करते हैं। जिले में इस धनतेरस ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में बूम रहने के आसार हैं। वाहनों की बुकिंग से ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी बेहतर व्यवसाय की उम्मीद है। व्यवसायी करोड़ों की ज्वेलरी और वाहनों की बिक्री का अनुमान लगाए हुए हैं। बृहस्पतिवार शाम को धनतेरस के लिए बरतन और इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार सज गए। धनतेरस के लिए दुकानदार अलग से दुकानें लगाते हैं। बृहस्पतिवार को लोगों ने लक्ष्मी-गणेश और सजावट के सामान की खरीदारी की। हालांकि व्यापक खरीदारी धनतेरस के दिन ही होगी। खरीदारी का मुहूर्त शाम को शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

-
दिवाली पर मिलावटखोरों ने बिछाया जाल
ज्ञानपुर। दिवाली पर बाजार में मिलावटी मिठाइयां उतारने की तैयारी है। खोवा से लेकर मावा तक मिलावट से मिठाइयों का स्वाद फीका करने की चेष्टा की जा रही है। विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। केवल सैंपल उठाकर विभाग ने फर्ज की इतिश्री कर ली है। लोगों का कहना है कि मिठाई की दुकानों पर मिलावटी मिठाइयां अभी से आने लगी हैं। जबकि मिठाई दुकानदारों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कोई मिलावट नहीं होती। क्योंकि खोवा, तेल-घी अथवा मावा बाहर से आता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर मिलावट का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed