फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dhanteras market decorated in hopes of hope

उम्मीद की आस लेकर सजा धनतेरस का बाजार

Fri, 25 Oct 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras market decorated in hopes of hope
भदोही। ऑनलाइन बाजार से मिल रही कड़ी चुनौती को दरकिनार कर कारोबारी धनतेरस के बाजार के लिए पूरी गंभीरता से जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को दिन भर लोग अपनी अपनी दुकानें सजाते रहे। एक ओर जहां सराफा बाजार अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए बैठा है तो दूसरे ओर ऑटोमोबाइल बाजार धनतेरस के दिन कुछ अच्छे की आशा लगाए बैठा है। दुकानदारों का मानना है कि आनलाइन मार्केट के डर से हाथ पे हाथ धरे नहीं बैठा जा सकता।
विज्ञापन

धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन, घरेलू इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है। लेकिन इस बार की खास बात यह है कि कालीन उद्योग भीषण मंदी की चपेट मे है। कहा जा रहा है कि ऐसी मंदी पहले कभी नहीं महसूस की गई। उद्योग में उतार चढ़ाव का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। लेकिन इस बार आनलाइन मार्केट नई चुनौती के रूप में सामने आया है। बर्तन दुकानदार सुरेश कुमार यादव कहते हैं कि हम लोगों ने सोचा भी नहीं था कि लोग प्लेट, कप प्याली,चमचे आदि भी आनलाइन जाकर खरीदेंगे। इस बार ऐसा हो रहा है कि छोटी से छोटी वस्तु के लिए भी लोग इंटरनेट खंगाल रहे हैं। कहा कि फिर भी हम एक उम्मीद लेकर बाजार में कूद पड़े हैं।
विज्ञापन

गहना महल के नईम अंसारी ने कहा कि ज्वेलरी बाजार आनलाइन मार्केट से अब तक बचा है। बताया कि ज्वेलरी में असली और नकली का मसला होता है इसलिए लोगों को लोकल बाजार से खरीदना बेहतर होगा। हमें आन लाइन बाजार से नहीं बल्कि घोर मंदी से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बुकिंग पर आश्रित ऑटोमाबाइल डीलर
भदोही। मंदी की आशंकाओं के बीच आटोमोबाइल बाजार की उम्मीदें टूट चुकी है। शहर में लगभग सभी ब्रांडों के डीलर हैं और सभी का मानना है कि इस वर्ष गत वर्ष के मुकाबले 50 प्रतिशत वाहन भी बेच लें तो बड़ी बात होगी। फिर भी लोग उम्मीद की किरण लेकर लोगों ने अपने अपने शोरूम ग्राहकों के लिए सजा रखे हैं। बजाज शोरूम के संचालक अशोक गुप्ता ने बताया कि धनतेरस के लिए 110 बाइक की बुकिंग है। रायल इनफील्ड के संचालक पुनीत मेहरा ने बताया कि उनकी 30 बाइकों की बुकिंग है। होंडा के मनोज यादव के अनुसार उन्होंने 95 बाइक की बुकिंग की है तो हीरो मोटर्स डीलर जितेंद्र दूबे ने बताया कि उन्होंने 300 बाइक आपूर्ति के लिए अग्रिम धनराशि जमा कराई है। जबकि टीवीएस डीलर सोनू विश्वकर्मा ने बताया कि वे और उनके सबडीलरों ने कुल 300 बाइकों की बुकिंग की है।

--
मंदी को पीछे छोड़ बाजार में छाई रौनक
भदोही। भले ही मंदी और आनलाइ न बाजार से चुनौती की बात की जा रही हो लेकिन बाजार धनतेरस की बिक्री के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार को शाम से ही कटरा बाजार में रौनक बिखर गई थी। कटरा बाजार बर्तन दुकानदारों के साथ साथ सराफा दुकानदारी के लिए प्रसिद्ध है। लोगों ने तरह तरह से दुकानें सजाकर उपभोक्ताओं के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। इसके अलावा स्टेशन रोड, मेनरोड, चौरी रोड, आनंद नगर भी बड़े बाजार के रूप में उभर रहे हैं। बाजार में लोगों ने इलेक्ट्रानिक्स आइटमों के अलावा आकर्षक ढंग से सजे लैपटाप, कंप्यूटर और फर्नीचर की दुकान देखते ही बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed