ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर बृहस्पतिवार को शिव भक्तों की ओर से डीजे और बैंडबाजों की धुन पर शिव बरात निकाली गई। इस दौरान विभिन्न रूपों में रंग-बिरंगे पोशाकों में सजे शिवभक्त नृत्य करते हुए लोगों को आकर्षित कर रहे थे। देर शाम को मंदिरों में पूजा-अर्चना और शिव विवाह के साथ कार्यक्रम खत्म हुआ।
गोपीगंज नगर में अनंत कोटि ब्रह्मांडनायक देवाधिदेव महादेव के बारात की शोभायात्रा मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति शिवम क्लब के तत्वाधान में बाबा बड़े शिव धाम से निकाली गई। भगवान शिव की मन मोहक झांकी के साथ भगवान विष्णु, ब्रह्मा, वरुण, सूर्य, चंद्र आदि देवताओं की आकर्षक झांकी के साथ भूत-प्रेत, पिशाच, काल, नंदी दिव्य नृत्य का प्रदर्शन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान शिव बरात काली महाल, कबूतर नाथ मंदिर, केडवरिया, सदर मोहाल, जीटी रोड चौराहा, जोगी वीर मंदिर, बरगदानंद हनुमान मंदिर, पश्चिम मोहाल, ज्ञानपुर रोड, जीटी रोड चौराहा, मिर्जापुर रोड, काली महाल, होते हुए वापस शिवमंदिर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर रामकृष्ण खट्टू, राज कुमार कौशल, आलोक अग्रवाल, विजय सहारा, डब्लू, नितिन गुप्ता, मोहित उमर, भिखारी अग्रवाल अश्वनी अग्रवाल आदि रहे। इसी क्रम में तिलेश्वर नाथ शृंगार समिति के सानिध्य में आनापुर से शिव बरात निकाली गई, जिसमें भूत भावड़ डीजे गाजा, बाजा के साथ बराती नाचते, झूमते तिलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे । यहां शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर दीपक तिवारी, रामअवतार मिश्रा, मुनीब दुबे, रत्नेश दुबे, किशन दुबे आदि श्रद्धालु रहे। सरोई संवाददाता के अनुसार सरोई बाजार में भगवान शंकर की बारात बड़े ही धूमधाम से अहरा रोड से शुरू होकर मोरवा पुल पेट्रोल टंकी के पास खत्म की गई। इस दौरान भदोही प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह और रजपुरा चौकी प्रभारी अविनाश त्रिपाठी पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर पप्पू तिवारी, अंकित पांडेय, सुनील सरोज, नंदू सरोज, विशाल पांडेय, राजेश सरोज, राम राजेश गुप्ता आदि लोग रहे। चौरी संवाददाता के अनुसा पल्हैया के ओदारनाथ महादेव मंदिर से नवयुवकों की ओर से शिव बरात निकाली गई बरात भदोही वाराणसी मार्ग के पाल चौराहा होते हुए शिव मंदिर पर संपन्न किया गया। इस दौरान अजित, सुरेश, राधेश्याम, अनिल आदि रहे।