फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devotees bid farewell to Bappa, chanting of Ganpati Bappa Morya

Bhadohi News: भक्तों ने दी बप्पा को विदाई, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

Tue, 02 Sep 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees bid farewell to Bappa, chanting of Ganpati Bappa Morya
बदलीपुर मे गणेश प्रतिमा का विसर्जन का श्रद्धालु। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में सोमवार को ढोल-ताशे के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी गई। भक्तों ने नाचते-गाते गणपति को विदा किया और अगले साल फिर से आने का वादा लिया। सुबह से ही विसर्जन की तैयारियां चलती रहीं। पांच दिनों तक बप्पा भक्तों के बीच पंडाल में विराजमान रहे। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीगणेश की स्तुति की गई। इसके बाद जलाशय में प्रतिमा विसर्जित की गई।
विज्ञापन

ज्ञानुपर के भिदिउरा गांव, कांशीराम शहरी आवास सहित जिले में सोमवार को बप्पा की दर्जनों प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। कंसापुर समिति के अध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में यहां विसर्जन कार्य संपन्न हुआ। प्रधान कोमल पाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी को कांशीराम शहरी आवास में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे सोमवार को विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान गाजे बाजे के साथ महिला-पुरुष श्रद्धालु नाचते गाते और रंग-गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचे। वहां विधिविधान से पूजन किया गया। इसके बाद मूर्ति विसर्जित की गई। कंसापुर में स्थापित मूर्ति हॉस्टल चौराहा से होते हुए ज्ञानपुर पुलिस लाइन से शीतल पाल तिराहा, दुर्गागंज तिराहा होते हुए विसर्जन यात्रा सिंहपुर नहर पर पहुंची, जहां मूर्ति विसर्जित किया गया। देर रात तक विसर्जन का क्रम चलता रहा। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, गुरुजी, सूरज नवीन, राधेश्याम चौहान, महावीर प्रसाद, सोनू, विजय चौहान आदि मौजूद रहे। इसी तरह घोसिया में सिउर रोड से नहर तक शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू भक्ति समिति घोसिया बाजार ने बप्पा का विधि विधान से विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा गांधी तिराहा से शुरू होकर सराफा मार्केट, मेन मार्केट और घोसिया सदर रोड होते हुए सर्विस लेन के रास्ते नहर तक पहुंची। इस मौके पर अरुण जायसवाल, आकाश गुप्ता, ओम जायसवाल, सुमित जायसवाल, आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed