फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development work will be done in 12 wards at a cost of two crores

दो करोड़ की लागत से होगा 12 वार्डों में विकास कार्य

Mon, 11 Jul 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in 12 wards at a cost of two crores
भदोही। नगर पालिका परिषद आगामी दिनों में दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों और हाल ही में नगर पालिका सीमा में सम्मिलित किए गए गांवों में सड़क, नाली का निर्माण कराने के साथ पेयजल और जलनिकासी की व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए टेंडर 14 जुलाई को जिला मुख्यालय पर खुलने वाला है। इसके साथ ही निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि इस टेंडर में ऐसे नए क्षेत्रों को शामिल किया गया है जिससे यहां के नागरिकों की शिकायतें भी दूर होंगी। नगर पालिका परिषद का कार्यकाल धीरे-धीरे पूरा होने वाला है। नवंबर में नगर पालिका के चुनाव हुए थे। इन पांच वर्षों में नगर पालिका का विकास कार्य नगर के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कई वार्ड तो ऐसे हैं जो पूरी तरह से इंटरलाकिंग सड़क और नाली से सुसज्जित हो चुके हैं। लेकिन कुछ वार्ड आज भी ऐसे हैं, जहां या तो जल जमाव की समस्या है या कई सड़कों को अभी भी निर्माण का इंतजार है। इसी असंतुलन को दूर करने के लिए नगर पालिका ने बीते माह लगभग दो करोड़ रुपये से विकास कार्यों के लिए टेंडर किया है। इसमें राज्य वित्त मद से 20 कार्य हैं, जबकि 15 वें वित्त मद से 11 कार्य होने हैं। ईओ ने बताया कि 24 जून को टेंडर का प्रकाशन हो चुका है, जो 14 जुलाई को जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे खोली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed