फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Descended in hospital patient

अस्पताल में उमड़े मरीज

Tue, 29 Dec 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 29 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Descended in hospital patient
जानलेवा हो चुकी ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार गिरते पारे के चलते सोमवार को 60 से अधिक लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


इनमें कोल्ड डायरिया और उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 लोग अकेले जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। जिले के निजी नर्सिंग होम और अस्पताल भी मरीजों की भीड़ से पटे रहे।जिला अस्पताल की ओपीडी में रिकार्ड 1023 पर्चियां कटीं।

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। दवा और चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए सुबह से लेकर शाम तक मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


ओपीडी में सोमवार को 1023 पर्चियां कटीं। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा छह से सात सौ के इर्द-गिर्द रहता है। लेकिन, ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते लोग झटपट बीमार होकर अस्पताल की राह पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले जिला अस्पताल में 12 मरीज भर्ती कराए गए। इसी तरह भदोही, सुरियावां, अभोली, डीघ और औराई समेत सभी सरकारी अस्पतालों पर ठंड से पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी रही। दवा की दूकानों पर भी मरीजों की भारी भीड़ रही।



चिकित्सकों के मुताबिक इन दिनों ज्यादातर मरीज कोल्ड डायरिया और उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर उनके पास पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ठंड से बचने की सलाह सलाह दी।

कहा कि ठंड का असर ज्यादा होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने और निमोनिया होने का खतरा रहता है।
डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि उपचार से बेहतर है कि ठंड से बचाव कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed