फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deploying specialist in 100 beds on the basis of District Hospital Assistant

Bhadohi News: जिला अस्पताल सहायक के भरोसे सौ शय्या में विशेषज्ञ की तैनाती

Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Deploying specialist in 100 beds on the basis of District Hospital Assistant
ज्ञानपुर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का आलम भी गजब है। दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने वाले जिला अस्पताल में दंत विभाग जहां सहायक के भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं केवल 100 से 150 की ओपीडी वाले अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। जिला अस्पताल आने वाले मरीज सहायक को ही दिखाकर वापस लौट जाते हैं। यहां हर दिन करीब 70 से 80 दांत से जुड़ी समस्या के मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में औसतन रोजाना 800 से 850 की ओपीडी होती है। इसमें दंत विभाग की ओपीडी में 70 से 80 तक मरीज की होती है। वहीं सौ शय्या अस्पताल में कुल ओपीडी 150 की है। यहां बड़े मुश्किल से सप्ताह में 10 से 12 मरीज दांत के पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी इस अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। वहीं जिला अस्पताल बिना विशेषज्ञ के चल रहा है। जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग की ओपीडी सहायक के भरोसे चल रही है। यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती है।
मरीजों का कहना है कि अगर विभाग के उच्चाधिकारी चाहे तो दंत विशेषज्ञ का संबंध सप्ताह में दो से चार दिन के लिए जिला अस्पताल में संबंध कर सकते हैं। जिससे की मरीजों को सहूलियत मिल सकेगी। वहीं अस्पताल में विशेषज्ञ की सलाह पर उनका उपचार भी होगा।
जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में करीब एक साल पहले दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद प्रताप की तैनाती थी। तबादला होने के बाद डॉ. जेपी वर्मा की तैनाती की गई। पांच छह महीने इन्होंने अपनी सेवा दी। इसके बाद उनका भी स्थानांतरण हो गया।

इसके बाद डॉ. जितेंद्र दूबे का भी छह महीने पहले ट्रांसफर हो गया। इसके बाद भी यह केवल सहायक के भरोसे ही चल रहा है। वहीं सीएमओ भदोही डॉ़ एसके चक ने बताया कि बात होते ही डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed