फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Department wise counseling will be held for the first time in 19 MA courses.

Bhadohi News: एमए के 19 पाठ्यक्रमों में पहली बार होगी विभागवार काउंसिलिंग

Tue, 02 Sep 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Department wise counseling will be held for the first time in 19 MA courses.
केएनपीजी कालेज का मेंन गेट। संवाद
ज्ञानपुर। विंध्याचल विश्वविद्यालय से संबद्ध काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक की कक्षाओं में पांच सितंबर के बाद प्रवेश शुरू होगा।
विज्ञापन

19 विषयों में प्रवेश के लिए पहली बार हर विभागवार काउंसलिंग होगी। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में कुल 920 सीटों के लिए आनलाइन पंजीकरण हो रहा है। विश्वविद्यालय ने एक बार फिर तिथि बढ़ाई है। अब पांच सितंबर कर पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक, परास्नातक में सभी संकायों की पढ़ाई होती है। यहां सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर समेत कई जिलों के छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलता था लेकिन इस बार विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश का मौका मिला है। स्नातक के बाद परास्नातक में भी इस बार सीधे प्रवेश मिलेगा। 15 अगस्त के बाद से ही परास्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।
एमए, एमएससी और एमकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल mvvuadm.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण पूरा करेंगे। इसके बाद महाविद्यालय की वेबसाइट https://kngpgc.collegeadmission.in.net पर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेशचंद्र यादव ने बताया कि परास्नातक में प्रवेश के लिए पांच सितंबर तक पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है।

इससे पांच के बाद ही काउंसलिंग शुरू होगी। बताया कि इस बार छात्र-छात्राएं 19 विषयों के लिए विभागवार काउंसिलिंग में शामिल होंगे।
बताया कि परास्नातक में हिंदी, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र, गणित, एमकाम में कुल 60-60 सीटें हैं।
चित्रकला, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान में 30-30 सीटें जबकि रसायन विज्ञान में 50 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed