{"_id":"677d75949f080a5374071485","slug":"demonstration-of-united-kisan-morcha-at-collectorate-memorandum-submitted-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-120975-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कलेक्ट्रेट पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कलेक्ट्रेट पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने बीडा के मास्टर प्लान के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। कहा कि मांग पूरी न होने पर वह वृहद स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
वक्ताओं ने कहा कि वाराणसी के एक तहसील ज्ञानपुर को काटकर भदोही जिला बना है। यहां पर छोटे काश्तकारों की संख्या अधिक है। अधिकतर लोग खेती-किसानी कर जीविकोपार्जन करते हैं। 60 फीसदी अधिक जमीन बंजर, ऊसर, ग्राम समाज और परती है। बीडा का मास्टर प्लान 2041 प्रभावी होगी तो किसान, मजदूर असहाय मारे जाएंगे। संगठन ने मांग किया कि बीडा का मास्टर प्लान रद्द किया जाए, नजूल, बंजर, ग्राम समाज की जमीन पर पहले से आबाद गरीबों को न उजाड़ा जाए, भूमि अर्जन, पुनर्वासन अधिनियम 2013 के अनुसार कार्पेट सिटी फेज-दो पर बीडा की ओर से अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बाजार रेट का चार गुना दिया जाए।
बीडा की ओर से 340 गांव की अधिसूचना जारी की गई है। कानून में 60 प्रतिशत लोग सहमत न होे तब तक जमीन का अधिग्रहण न किया जाए, लेकिन बीडा की ओर से असंवैधानिक तरीके से जमीन लिया जा रहा है। मोढ़-मुख्यालय मार्ग के लाठा बारी के पास खड़ंजा मार्ग पर कुछ मनबढ़ कब्जा कर रहे हैं, जिसे रोका जाएगा। इस मौके पर इंद्रदेव पाल, रामजीत यादव, भुलाल पाल, जगन्नाथ मौर्य, सुनील कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश प्रजापति आदि रहे।