{"_id":"629f9b4f3503790ac82fff81","slug":"demonstration-of-traders-for-construction-of-bypass-bhadohi-news-vns657737166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास निर्माण के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास निर्माण के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ व्यापारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से बाईपास निर्माण की मांग की। मांगपत्र डीएम को सौंपकर नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने चेतावनी दी कि जानबूझ कर परिवारों को भूमिधरी जमीन से बेदखल करने की साजिश नहीं रोकी गई तो व्यापारी समाज संघर्ष करने को विवश होगा।
लोक निर्माण और राजस्व विभाग के खिलाफ मांगपत्र डीएम को सौंपकर सुरेंद्र कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, विनोद यादव ने बताया कि ज्ञानपुर-गोपीगंज मुख्य मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कराया जा रहा है। बीते 26 मई को दोनों विभागों के कर्मचारियों ने प्राचीन गोपेश्वरनाथ मंदिर से मार्ग के दोनों ओर 28-28 फीट नापी कर 21 परिवारों को नोटिस जारी कर दिया है। जबकि नोटिस पाने वाले परिवारों के पास जमीन का कागजात दो दशक से सुरक्षित है। पांच वर्ष पूर्व सिक्सलेन के निर्माण के दौरान इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई गई थी। विरोध-प्रदर्शन पर तत्कालीन डीएम के हस्तक्षेप से व्यापारियों को राहत मिली थी। सच्चिदानंद अग्रहरि, संदीप कसेरा ने कहा कि बाईपास का निर्माण होने से ही व्यापारी और उनके परिवारों को बचाया जा सकता है। बाईपास का लिए विकल्प भी है और जिस ओर बाईपास का निर्माण होगा, वह क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, शुभम कसेरा, आजाद, मेराज, गिरधारी दुबे, गोकुल हलवाई, बबलू हलवाई, मुन्ना हलवाई, संतोष चौरसिया, प्रेम चौरसिया, सुनील जायसवाल आदि मौजूद रहे।