{"_id":"61ce05384e379c7b286187d5","slug":"demonstration-of-teachers-at-dios-office-bhadohi-news-vns630895635","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने नारेबाजी की। उनका कहना था कि सालों से लंबित उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीआईओएस को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों को समय से वेतन, शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण समय से कर पदोन्नति कोटा पूर्ण कराने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, राजकीय शिक्षकों की जनपद, मंडल और प्रदेश स्तर पर लंबित चयन एवं पूर्ण वेतनमान के प्रकरणों का अविलंब निस्तारण कराने की मांग की गई। इस मौके पर मनीष कुमार यादव, राम गोपाल तिवारी, संतोष सिंह, डॉ. चंद्र शुक्ला, राजन प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद ,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, आनंद प्रकाश, उपेंद्र कुमार सिंह,अब्दुल कलाम, दिलीप कुमार मौर्य, प्रेमचंद यादव, रमेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।