फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration of Congress workers

Bhadohi News: एक प्रत्याशी का पर्चा अवैध, 41 वैध

Tue, 23 Dec 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congress workers
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को की गई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी अशोक मौर्य का पर्चा जरूरी अभिलेख न होने पर निरस्त कर दिया गया। अध्यक्ष के छह समेत कुल 41 प्रत्याशियों का पर्चा वैध रहा। मंगलवार को नाम वापसी के साथ ही चुनाव में ताल ठोंकने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

डिबाए के वार्षिक चुनाव को लेकर पिछले दिनों एल्डर्स कमेटी ने अधिसूचना जारी की थी। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। कमेटी के सदस्यों ने एक-एक नामांकन पत्र की जांच की। इसमें एक पर्चा अवैध मिला। एल्डर्स कमेटी के सदस्य मोहन लाल मिश्र और विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि अब अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर तीन, महासचिव पद पर तीन, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर चार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे के लिए दो नामांकन, कोषाध्यक्ष के लिए चार, संयुक्त सचिव पर चार, आय-व्यय पर एक, वरिष्ठ कार्यकारिणी में आठ और कनिष्ठ में पांच लोगों समेत कुल 41 का पर्चा वैध है। 23 दिसंबर को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। आय-व्यय निरीक्षक पद पर एक नामांकन होने से निर्विरोध होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed