फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to open center for wheat procurement in Konia region

कोनिया क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए केंद्र खोलने की मांग

Wed, 30 Mar 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand to open center for wheat procurement in Konia region
कोइरौना के शिव सेवक पट्टी मोन में मंगलवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने कोनिया क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्र खोले जाने की मांग की। किसान नेता लालू यादव ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर कोनिया क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्र नहीं खोले जाने पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

विपणन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि प्रति वर्ष कोनिया क्षेत्र की अनदेखी की जाती है। जिले का सबसे बड़ा क्षेत्र होने से किसान हजारों रुपये किराया खर्च कर गेहूं बेचने के लिए दूरदराज के केंद्रों तक जाते हैं, जबकि कोनिया क्षेत्र में एक हजार बीघा से अधिक क्षेत्र में गेहूं की बुआई की जाती है। यदि इस क्षेत्र में खरीद केंद्र खोल दिया जाए तो काफी हद तक किसानों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। एक अप्रैल से 20 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू कराने की तैयारी है। खरीद के लिए विपणन विभाग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। किसानों के अनुसार गोधना स्थित केंद्र की दूरी 30 किलोमीटर से ज्यादा है। ऐसे में इस गर्मी में किसानों को केंद्र तक गेहूं ले जाने में काफी दिक्कत हो सकती है। बैठक में दिनेश कुमार ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। उसी के तहत समर्थन मूल्य पर धान व गेहूं खरीदने की भी योजना बनायी जाती है। इसी योजना के अनुरूप हर वर्ष क्रय केंद्र खोले जाते हैं। इस वर्ष कोनिया क्षेत्र में गेहूं का क्रय केंद्र नहीं खोले जाने किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में खुले बाजार में औने-पौने दाम पर किसानों की अपनी उपज बेचनी पड़ सकती है। बैठक में सुरेश चंद्र, राज यादव, सेवालाल, गौरव, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed