{"_id":"628bd9b8dbd5140784237caf","slug":"delhi-s-captain-mukesh-set-to-become-cepc-vice-president-bhadohi-news-vns655147077","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कैप्टन मुकेश का सीईपीसी उपाध्यक्ष बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कैप्टन मुकेश का सीईपीसी उपाध्यक्ष बनना तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। प्रतिष्ठापरक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में नई दिल्ली से प्रशासनिक समिति के सदस्य कैप्टन मुकेश का निर्वाचन तय हो गया है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन उनके अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया। नामांकन का समय खत्म होने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा बधाइयों का दौर शुरू गया। उनके निर्वाचन की विधिवत घोषणा 23 जून को होगी।
परिषद के चुनाव समिति के सदस्य पूर्व प्रशासनिक सदस्य उमेश गुप्ता मुन्ना ने सोमवार की शाम बताया कि एकमात्र नामांकन केवल कैप्टन मुकेश का ही आया है। उन्होंने दो सेटों में नामांकन किया। नामांकन का समय समाप्त होने के बाद उनका उपाध्यक्ष बनना तय हो गया। उन्होंने बताया कि 23 जून को मतगणना और परिणाम घोषणा होना था। इसलिए परिणाम की घोषणा के लिए 23 जून तक का इंतजार करना होगा। परिषद में चेयरमैन के चुनाव की परंपरा खत्म हो चुकी है। अब उपाध्यक्ष को ही चेयरमैन पद पर पदोन्नत किया जाएगा। एन मौके पर आपस में आम राय बन जाने का उद्योग के लोग स्वागत कर रहे हैं। एकमाध्यक्ष ओएन मिश्रा, पूर्व एकमाध्यक्ष गुलामन अंसारी, वासिफ अंसारी, यादवेंद्र कुमार राय, उमेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, दर्पण बरनवाल, इम्तियाज अंसारी, असलम महबूब, शमीम अंसारी, श्रीराम मौर्य, पीयूष बरनवाल, हाजी फिरोज वजीरी आदि ने आम राय बन जाने का स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई दी।