फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Degh CDPO sent to Sonbhadra

डीघ सीडीपीओ पर गिरी गाज, सोनभद्र भेजे गए

Mon, 28 Jun 2021 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Degh CDPO sent to Sonbhadra
दलित महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के उत्पीड़न के मामले में आखिरकार सीडीपीओ डीघ सुजीत कुमार सिंह पर गाज गिर गई। पूर्व डीएम राजेंद्र प्रसाद की संस्तुति पर निदेशक बाल विकास डॉ. सारिका मोहन प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सोनभद्र भेज दिया। एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीघ ब्लॉक के सरायजगदीश गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र अर्जुन प्रसाद ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में प्रार्थना पत्र भेजकर गुहार लगाई थी। कहा था कि उसकी पत्नी सुमित्रा देवी सरायजगदीश आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय पर कार्यकर्ता है। पत्र में सीडीपीओ डीघ सुजीत कुमार पर आरोप लगाया था कि वह 10 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। न देने पर उसकी पत्नी का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। राजू सिंह नामक एक फर्जी व्यक्ति से शिकायत कर आए दिन मानसिक रूप से परेशान किया गया। आयोग से पत्र आने के बाद डीएम राजेंद्र प्रसाद ने प्रकरण की जांच कराई। इसमें सीडीपीओ की ओर से गाली गलौज के साक्ष्य तो नहीं मिले, लेकिन फर्जी शिकायत कराकर उत्पीड़न की बात सच निकली। उनकी तरफ से शासकीय नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से कार्य किया गया। इससे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की छवि धूमिल हुई है। जांच आख्या मिलने पर तत्कालीन डीएम राजेंद्र प्रसाद ने सीडीपीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए प्रमुख सचिव को पत्र लिखा। जिस पर निदेशक सारिका मोहन ने सोनभद्र स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed