{"_id":"61535af28ebc3e0de87c0069","slug":"defects-found-on-haat-warehouses-in-inspection-reprimanded-bhadohi-news-vns6142771116","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में हाट गोदामों पर मिली खामियां,फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में हाट गोदामों पर मिली खामियां,फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्थानीय तहसील के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को हाट शाखा के गोदाम जंगीगंज और गोपीगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान बाट-माप में कमी, राशन की ढुलाई में लगे वाहन में जीपीएस न होने, कोटेदारों को गोदाम से राशन न देकर सर्विस लेन पर खड़े ट्रकों से बिना तौल, पर्ची के राशन देने आदि खामियां मिलीं। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए गोदाम प्रभारियों को फटकार लगाई।
आपूर्ति निरीक्षक डीघ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि एफसीआई से हाट गोदाम तक आने वाले विभिन्न योजनांतर्गत राशन की उपलब्धता, वितरण की हकीकत जानने के लिए ट्रेनी एसडीएम अभय कुमार सिंह के साथ दोनों गोदामों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने गोपीगंज गोदाम पर बाट-माप सही न मिलने पर प्रभारी आरती शुक्ला को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। जंगीगंज गोदाम पर राशन लादकर खड़े एक वाहन में जीपीएस सिस्टम नहीं लगा था। इस संबंध में पूछताछ की गई तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। एसडीएम ने गोदाम प्रभारी एसके पांडेय को हिदायत दी कि कोटेदारों को एक बोरी भी राशन बिना पर्ची और तौल के न दिया जाए और सर्विस लेन पर राशन का उठान तभी कराएं जब कोटेदार सभी औपचारिकता पूरी कर छोटे वाहनों को गोदाम ले जाएं। जांच के दौरान गोदामों पर हड़कंप की स्थिति रही।
ज्ञानपुर। विपणन विभाग की मिलीभगत से ब्लाक औराई, भदोही, डीघ, सुरियावां, भदोही और अभोली में कार्यरत हाट शाखा के गोदामों पर कोटेदारों का शोषण नहीं रुक रहा है। दो माह पूर्व कोटेदारों ने सुरियावां गोदाम को लेकर मामला उठाया था, लेकिन कोई सख्ती नहीं हो सकी। औराई, भदोही गोदाम पर पूर्व में तैनात रहे निरीक्षकों की कार्यप्रणाली की शिकायत पर लखनऊ की टीमें भी जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज चुकी हैं। विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने मामले की जांच करने की बात कही है।