{"_id":"d85e326ca75f403fbf01500409691cac","slug":"decision-on-crown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज पर फैसला आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज पर फैसला आज
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां शनिवार शाम
विज्ञापन
तक पूरी कर ली गईं। रविवार सुबह सात बजे से जिले के सभी छह ब्लॉकों के
मतगणना स्थलों पर एक साथ मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के साथ ही जिले की
561 ग्रामसभाओं में नई सरकार का फैसला भी हो जाएगा।
चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशी और समर्थकों की नजर मतगणना पर ही टिकी है।
शनिवार शाम तक भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज, डीघ के कालिका नगर इंटर कॉलेज कोइरौना, औराई के काशिराज इंटर कॉलेज, अभोली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली, सुरियावां के सेवाश्रम इंटर कॉलेज और ज्ञानपुर के गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में बैरिकेडिंग और वाहन पार्किंग की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं।
दो टेबलों पर प्रधान और एक टेबल पर सदस्य की मतगणना होगी। जिन ग्रामसभाओं में सदस्य प्रत्याशी नहीं होंगे, वहां पर दूसरे ग्रामसभा के प्रधान का काउंटर खुलेगा।
रविवार को भदोही ब्लॉक के 123 प्रधान, औराई ब्लॉक में 125, डीघ में 98, ज्ञानपुर में 92, सुरियावां में 67 और अभोली में 56 प्रधान पदों के लिए मतगणना होगी।
मतगणना ड्यूटी में लगाए गए दूरदराज के मतगणना कार्मिक शनिवार शाम को ही मतगणना स्थलों के आसपास डेरा जमा लिए थे। मतगणना में लगे सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व पहंुचने का निर्देश्ा दिया गया है।