{"_id":"583204e14f1c1bba06b39f8d","slug":"death-from-being-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। थानाक्षेत्र के मणिनगर बाजार में रविवार को दोपहर दो बजे बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में मृत महिला हंडिया के असवां गांव की निवासी थी।
इलाहाबाद के हंडिया के असवां गांव निवासी इकबाल रविवार को दोपहर अपनी पत्नी नजराना बेगम (40) को बाइक पर बिठाकर जौनपुर के बरसठी थानाक्षेत्र के कारोबनकट गांव एक शादी में शामिल होने के लिए निकला। सुरियावां- अभियां मार्ग पर मणिनगर बाजार के समीप बाइक का अगला पहिया अचानक एक गड्ढे में चला गया। इससे असंतुलित होकर नजाराना बेगम सड़क पर गिर गई। उसी दौरान अभियां की ओर जा रहे ट्रक के पिछले पहिये के नीचे उसका पूरा शरीर आ गया और वह क्षत-विक्षत हो गया। ट्रक सुरियावां नगर के एक व्यापारी की बतायी जा रही है। वह बालू लादकर अभियां जा रहा था। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। वहीं दूसरी ओर खबर मिलने पर एसओ सुरियावां औरंगजेब खान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।