फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of 10th class student found hanging from tree, suicide or something else, police engaged in investi

Bhadohi: सुबह बगीचे में गए 10वीं के छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव, आत्महत्या या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 05 Apr 2023 10:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Apr 2023 10:29 AM IST
सार

औराई कोतवाली के चक हरदयाल निवासी योगेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ बंदू कक्षा 10वीं का छात्र है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की अल सुबह वह महुआ बिनने के लिए बगीचे की ओर गया था। सुबह कुछ ग्रामीण बगीचे की ओर टहलने गए तो महुए के पेड़ पर शिवम लाश लटकती देख सन्न रह गए।

विज्ञापन
Dead body of 10th class student found hanging from tree, suicide or something else, police engaged in investi
सुबह बगीचे में गए 10वीं के छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के चक हरदयाल गांव में बुधवार की सुबह महुआ के पेड़ से एक किशोर की लाश लटकती मिली। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सूचना के बाद परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजन किशोर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक औराई कोतवाली के चक हरदयाल निवासी योगेश कुमार उर्फ पाठक का 17 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ बंदू कक्षा 10वीं का छात्र है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की अल सुबह वह महुआ बिनने के लिए बगीचे की ओर गया था। सुबह कुछ ग्रामीण बगीचे की ओर टहलने गए तो महुए के पेड़ पर शिवम लाश लटकती देख सन्न रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर जांच में जुट गई। वही डाग स्क्वायड के सहारे भी छानबीन कर रही है। दूसरी तरफ परिजन किशोर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed