फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Date for filling board exam form extended again, submit till 1st September

Bhadohi News: बोर्ड परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि फिर बढ़ी, एक सितंबर तक करें जमा

Sun, 24 Aug 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Date for filling board exam form extended again, submit till 1st September
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक सितंबर तक चालान जमा करना होगा। इसके बाद छह सितंबर तक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने होंगे। प्रधानाचार्यों की मांग पर परिषद ने तिथि बढ़ाई है। इससे बोर्ड फॉर्म भरने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू हो गई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरे गए थे। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया। उसके 20 अगस्त तक वेबसाइट पर विवरण अपलोड किए गए। इस बीच कुछ विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे, इसलिए शिक्षक नेताओं ने तिथि बढ़ाने की मांग की। दो दिन पूर्व सचिव ने तिथि को बढ़ा दी। अब विलंब शुल्क के साथ एक सितंबर तक फीस का चालान जमा होगा। छह सितंबर तक वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना होगा। सात से 11 सितंबर तक डाटा का सत्यापन होगा। 12 से 20 सितंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। 30 सितंबर तक फोटो सहित लिस्ट और फंड शीट जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसी तरह नौवीं और 11वीं की पंजीकरण तिथि भी बढ़ाई गई है। नाैवीं और 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण 10 सितंबर तक होगा। 11 से 13 तक अपलोड डाटा चेक किया जाएगा। 14 से 20 सितंबर तक डाटा संशोधित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 सितंबर तक फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद ने बोर्ड फाॅर्म और पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। इससे छूटे हुए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed