फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Darkness on station road, safety of passengers in danger

Bhadohi News: स्टेशन रोड पर अंधेरा, यात्रियों की सुरक्षा खतरे में

Tue, 09 Sep 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Darkness on station road, safety of passengers in danger
ज्ञानपुर रोड स्टेशन जाने वाले प्रमुख मार्ग पर छाया अंधेरा। संवाद
गोपीगंज। नगर से होकर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। दूर-दूर तक राहगीर नजर नहीं आते हैं। यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगता है। स्टेशन पर रोजाना अप-डाउन रूट की 14 से 15 ट्रेनें रुकती हैं। एक हजार से अधिक यात्रियों का रोज आना-जाना होता है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। इससे मुंबई, सूरत, गाजीपुर, पुणे, वाराणसी, बिहार, पटना, मध्य प्रदेश आदि स्थानों पर जाने के लिए लोग ट्रेन पकड़ते हैं। गोपीगंज से स्टेशन तक पहुंचने के लिए शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। ऐसे में पैदल राहगीरों को दिक्कतें होती हैं। रात में सड़क पर एक ओर अंधेरा और दूसरी तरफ सन्नाटा पसर जाता है। ऐसे में राहजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। नगर पालिका की ओर से मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें तो लगाई गई हैं लेकिन तकनीकी खराबी या देखरेख के अभाव में अधिकतर लाइटें बंद हैं। पालिकाकर्मी पेट्रोलिंग कर खामियों की जांच करते हैं। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी है। यात्री सर्वोदय पांडेय, गुड्डू यादव, रमेश गौतम, मंगल बिंद आदि ने जिला प्रशासन से मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed