{"_id":"c362d293ef015abdcb84813d33503b6f","slug":"danger-travel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग बिन पुलिया,खतरे का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलिंग बिन पुलिया,खतरे का सफर
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलिंग के अभाव में नहरों पर बनी पुलिया पर चलना खतरनाक हो गया है। आए दिन
विज्ञापन
लोग बाइक और साइकल से गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। निर्माण के
दौरान ठेकेदारों की मनमानी से रेलिंग को नहीं लगाई जा रही है, जिसका
खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है।
फसलों की सिंचाई के लिए जिले में नहरों का जाल फैला हुआ है। नहरों को पार करने के लिए ग्रामीण इलाकों के अलावा प्रमुख मार्गों पर पुलिया और समपार बनाए गए हैं। कुछ स्थानों पर पुलिया बनाने के दौरान ठेकेदारों की मनमानी से रेलिंग नहीं बनाई गई है, इससे रात के समय गुजरने वाले लोग अनियंत्रित होकर नहरों में गिर जाते हैं।
ज्ञानपुर और भदोही रजवाहा से 15 से 20 छोटी-छोटी नहरें निकाली गई हैंसुरियावां संवाददाता के अनुसार मधुपुर-मलेपुर बस्ती के बीच भदोही रजवाहा पर बनी पुलिया की रेलिंग न होने से लोगों को आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी तरह चौरी के मलेथू, औराई के उपरौठ के समीप नहर की पुलिया पर रेलिंग नहीं बनाई गई है।
सूत्रों की माने तो पुलिया का निर्माण करते समय रेलिंग भी बनाना होता है लेकिन ठेकेदार पैसा बचाने के चक्कर में उसे नहीं बनवाते। अधिशासी अभियंता नहर फरीद अहमद ने कहा कि जिले में सभी पुलियों पर रेलिंग बनाई गई है। अगर कहीं नहीं बनी है तो उसकी शिकायत करें। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।