फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Danapur Express divided into two parts, created a stir

दो भाग में बंटी डाउन दानापुर एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

Sun, 05 Sep 2021 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Danapur Express divided into two parts, created a stir
पूर्वोत्तर रेलवे के जंगीगंज स्टेशन यार्ड में रविवार की दोपहर में एसी बोगियों की कपलिंग खुल गई। इसके चलते डाउन दानापुर एक्सप्रेस दो भाग में बंट गई। इससे ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। यार्ड में ट्रेन के खड़ी रहने से यात्रियों को उमस भरी गर्मी के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग 11.27 बजे डाउन पवन एक्सप्रेस पास हुई थी। 11.29 बजे भीटी स्टेशन से डाउन दानापुर एक्सप्रेस छोड़ने पर जंगीगंज स्टेशन की ओर से थ्रू सिग्नल देकर धीमी रफ्तार से जंगीगंज यार्ड को पार करने का संकेत चालक दल को वायरलेस से मिला। एक्सप्रेस जैसे ही जंगीगंज स्टेशन के पश्चिमी गेट से बढ़ती वैसे ही किलोमीटर पोल संख्या 274/9 के सामने एसी कोच बी-5 और ए-1 की कपलिंग खुल गई। कपलिंग खुलने के कारण दोनों एसी कोच इससे पीछे लगे तीन कोच 200 मीटर का गैप लेकर अलग-अलग हो गए। कोच को अलग देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और कोच में बैठे यात्री किसी अनहोनी के भय से उतरने लगे। अप विभूति एक्सप्रेस भी 45 मिनट तक ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। कपलिंग जोड़ने के बाद ही डाउन दानापुर एक्सप्रेस वाराणसी की ओर रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक पीसी राम ने बताया कि मामले में किसी तरह का मेमो नहीं मिला है। सिर्फ एक्सप्रेस के यार्ड में प्रवेश करने और कपलिंग जोड़ने के बाद गतंव्य की बढ़ाने का समय परिचालन रजिस्टर में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed