फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Damaged platform

क्षतिग्रस्त प्लेटफॉर्म, सुरक्षा राम भरोसे

Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Damaged platform
ज्ञानपुर/लालानगर। मंडुआडीह-इलाहाबाद रेल रूट पर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर असुविधाओं का टोटा दो दशक बाद भी खत्म न होने से सुरक्षा दांव पर लगी है। क्षतिग्रस्त प्लेटफार्मों पर यात्रियों के पग डगमगाने से न जाने कब और कहां खतरा हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। अतिमहत्वपूर्ण सुविधाओं में शामिल शौचालय, पेयजल, स्वच्छता का अभाव आज भी लोगों को सता रहा है। इसका मुख्य कारण भी है कि मंडलीय प्रशासन की उपेक्षा न हो तो अब तक खर्च हो चुके करोड़ों का सही अर्थ भी सामने आ चुका होता।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड स्टेशन एकमात्र ऐसा स्टेशन है कि वाराणसी मंडल को सबसे अधिक राजस्व देता है बावजूद इसके दुर्व्यवस्थाओं का दंश झेलना मजबूरी बन चुकी है। जीर्णोद्धार के बाद से अब तक मात्र तोड़फोड़ ही चारों ओर देखने को मिल रही है। सुविधाओं का लाभ यात्री प्रतिमाह लाखों रुपये देने के बाद भी नहीं पाते। वाराणसी, प्रयागराज, नईदिल्ली, मुंबई, पटना, बिहार, हावड़ा, गोरखपुर, कानपुर, सिकंदराबाद, उधना, दानापुर, अहमदाबाद सहित अन्य दूरदराज स्थानों की यात्रा करने वाली महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेशन के एक छोर से दूसरी छोर तक फैले प्लेटफार्म पर नजर दौड़ाई जाए तो वह दोहरीकरण की भेंट चढ़ चुके हैं। डेढ़ दशक का समय पूरा कर चुके शौचालय गंदगी से पटे हैं। पेयजल के लिए लाखों रुपए पानी की तरह बहा दिए गए लेकिन एक भी संयंत्र स्टेशन पर सही सलामत नहीं मिल सकते। स्वच्छता के नाम पर प्रतिवर्ष 10 से 20 लाख रुपए बर्बाद होते हैं फिर भी स्टेशन का कोना-कोना गंदगी से पटा मिलेगा। यात्रियों को बैठने की सुविधा मात्र फर्श ही है। विद्युतीकरण के बाद पूर्वी छोर के यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचना हमेशा से दुखदाई रहा है क्योंकि मात्र एक फुट ओवरब्रिज से यात्रियों को आर-पार कराया जाता है। स्टेशन के आस-पास और प्लेटफार्म पर उगे जंगली झुरमुट ही शौचालय भवन साबित हो रहे हैं। सुरक्षा के नाम पर एक भी पोस्ट स्टेशन पर नहीं बनाए जा सके हैं। स्टेशन अधीक्षक एके वर्मा का कहना है कि समस्याओं के बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed