फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Czech farmers will get Rs 1500

किसानों को मिलेगा 1500 रुपये का चेक

Fri, 17 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 17 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Czech farmers will get Rs 1500
 खेत खलिहान में जाकर अफसरों ने गेहूं की नष्ट हो चुकी फसल को देखा। अफसरों के साथ गए लेखपाल और कानूनगो ने फसलों की क्षतिपूर्ति का आकलन किया।
विज्ञापन



पिछले एक माह से बिगड़े मौसम के चलते बारिश और तूफान से किसानों की कमर टूट चुकी है। शासन के निर्देश पर जिलों में जिलास्तरीय एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मुआवजे के लिए फसलों की क्षति का आकलन कर रहे हैं।

 बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी रमाशंकर यादव ज्ञानपुर तहसीलदार विजय नारायण सिंह, प्रभारी कानूनगो फूलचंद्र पाठक, लेखपाल कमलाशंकर मिश्रा नारेपार, बारीपुर, केवटाहीं, बनकट, खेमापुर, मझगवां, ऊंज समेत दो दर्जन से अधिक गांवो में नष्ट हुई फसल का आकलन किया।
विज्ञापन


 इसी तरह ज्ञानपुर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने मुख्यालय से सटे लखनों, जोरईं समेत कई गांवो में फसलों के नुकसान का जायजा लिया।

एडीएम ने बताया कि लेखपाल और कानूनगो के माध्यम से प्रत्येक गांवो का सर्वे कराया जा रहा है। शासन स्तर से मुआवजे की रकम आने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि किसानों को 13 हजार 500 प्रति हेक्टेअर मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को कम से कम 1500 रुपये का मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed