फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Czech farmers did not receive agitation

चेक न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 13 Sep 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 13 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Czech farmers did not receive agitation
 उन्होंने चेक वितरण को लेकर हलका लेखपाल पर भेदभाव का आरोप लगाया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की।चेतावनी दी कि यदि उनका चेक शीघ्र न दिया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

आनंदडीह बाजार में दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग पर जुटे क्षेत्र के किसानों ने सड़क पर खड़े होकर चेक न मिलने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लेकर काम करने की प्रवृत्ति के चलते कई लोग अपात्र होने के बाद भी चेक पा गए। जबकि इलाके के गरीब किसान जो वास्तव में राहत के पात्र हैं, उनका चेक बनाया ही नहीं गया है। किसानों ने जिलाधिकारी से लेखपाल पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि वह किसानों से मनमानी कर रहा है। किसानों ने जांचकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भरतराज सिंह, सुभाषचंद दुबे, मोहम्मद आरिफ, निजामुद्दीन, शुकुरू, जमालुद्दीन, रामनाथ बिंद, राम दुलार बिंद, मोहम्मद इलियास, बुद्धिराम, राजेश पाठक, मनीष, राजदेव आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed