फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cycling tour to stay healthy

Bhadohi News: कहीं हल्की बारिश, कहीं बूंदाबांदी

Mon, 15 Sep 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cycling tour to stay healthy
आसमान में शाम के समय छाया बादल। संवाद
ज्ञानपुर। तराई क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होने के कारण रविवार को जिले में अचानक से मौसम का मिजाज बदला। सुबह 10 बजे के बाद कहीं पर 30 मिनट तक रिमझित बारिश हुई। कई स्थानों बूंदाबांदी हुअर्। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पारा एक डिग्री तक लुढ़क कर 34.4 पहुंच गया।
विज्ञापन


रविवार को ज्ञानपुर मुख्यालय से उत्तर दिशा गडेरियापुर, कस्तुरीपुर, बदलीपुर, चौगुना, कड़ोर, बहुता, सुरियावां, करियावां, गोपीपुर, अभिया आदि क्षेत्रों में 30 मिनट तक बारिश हुई। ज्ञानपुर मुख्यालय से दक्षिण की तरफ बादल उमड़ घुमड़ कर निकल गए। यहां सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। लेकिन मौसम का मिजाज बदलने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश वाले क्षेत्रों में कीचड़युक्त मार्ग होने से आवागमन दिक्कते हुई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को तापमान में एक डिग्री की कमी रही। दिन का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई । जबकि रात का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि आगामी दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। यह मौसम धान की फसल के लिए संजीवनी है। क्योंकि बारिश की बूंदे सीधे धान के तना को भीगोते हुए जड़ तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed