{"_id":"61e45dd63e0a7b6db909dbb2","slug":"cyber-cell-s-eye-on-social-media-bhadohi-news-vns633935612","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण 2022 के चुनावी समर में सोशल मीडिया की भूमिका अहम होने जा रही है। ऐसे में राजनीतिक दलों की जोर आजमाइश के बीच वर्चुअल चुनावी जंग तेज होने की बात भी कही जा रही है। जिसको लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। इस पर साइबर सेल और सर्विलांस टीमें नजर गड़ाए हैं।
सूबे में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना सप्ताह भर पूर्व जारी हो गई। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आयोग ने जनसभा, रैली सहित अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगा दिया है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर संग अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपना प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं। चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग शुरू हो गई है। ऐसे में फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर होने वाली गतिविधियों पर निगरानी जरूरी है। सोशल मीडिया की थोड़ी सी चूक माहौल बिगाड़ सकती है। इसलिए चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर प्रत्येक पोस्ट पर निगाह रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल और सर्विलांस टीमें नजर रख रही हैं। सघन निगरानी के लिए सोशल मीडिया टीम का जल्द ही विस्तार भी किया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। विशेष रूप से डिजिटल मीडिया के उपयोग में दक्ष पुलिसकर्मियों को इसमें तैनात किया जाएगा। उनका कहना है कि इस बार के चुनाव में सोशल मीडिया बेहद अहम है। ऐसे में पुलिस की नजर इस पर भी है। सोशल मीडिया और साइबर सेल की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
चुनाव के दौरान आपत्तिजनक ट्वीट, पोस्ट या मैसेज के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर साइबर सेल नजर रखेगी। अफसरों का कहना है कि टीम को अलर्ट कर दिया गया है। चुनाव के मद्देनजर टीम का भी विस्तार किया जा रहा है। टीम को निर्देशित किया गया है कि जनपद से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट या ट्वीट पर विशेष नजर रखें और इस संबंध में तुरंत अफसरों को सूचित करें। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ पुलिस सोशल मीडिया पर की जाने वाली टिप्पणियों पर भी नजर रख रही है। एसपी ने सोशल मीडिया की निगरानी के लिए साइबर, सर्विलांस व सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उसे जेल भेजा जाएगा। ग्रुपों पर टिप्पणी करने वालों पर तो कार्रवाई की ही जाएगी, ग्रुप एडमिन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। चुनाव को देखते हुए टीम बढ़ा दी गई है। किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।