फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   cut point should not be closed

कट प्वाइंट बंद न किया जाए

Tue, 12 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
cut point should not be closed
ज्ञानपुर (भदोही)। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि शिष्ट मंडल मंगलवार को डीएम से मिल कर ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने कहा कि सावन माह में एक माह तक चलने वाले कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षित हुई हाईवे की उत्तरी लेन पर कट प्वाइंट बंद होने पर व्यापारी समाज आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विवश होगा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि वैश्विक महामारी के तीन वर्ष बाद कांवड़ यात्रा को छूट देकर हाईवे और जिला प्रशासन उत्तरी लेन के कट प्वाइंट को बंद करना चाहते हैं। कट प्वाइंट होने पर रेलवे स्टेशन, स्कूल, अस्पताल, ब्लाक, मंदिर, पेट्रोल पंप, लाई मिल समेत अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों तक पहुंचने में परेशानी बढ़ेगी। कठौता-दानूपुर, पड़ाव-ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, मिर्जापुर तिराहा से आवागमन करने में कट प्वाइंट ही अहम भूमिका निभाते हैं। कांवड़ यात्रा के साथ जनसामान्य के हित को देखते हुए कट प्वाइंट न बंद कराए जाए और चिह्नि सभी कट प्वाइंटों पर हाईवे प्राधिकरण के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहने से परेशानी नहीं आएगी। डीएम आर्यका अखौरी ने व्यापारियों को हाईवे प्राधिकरण के साथ बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। शिष्ट मंडल में जिलाध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता, दिनेश कुमार उमर, गोपाल अग्रवाल, दामोदर अग्रहरी, संजय जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed