फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Crowd of devotees in mother's court, loud cheers

Bhadohi News: मां के दरबार में भक्तों की भीड़, जमकर लगे जयकारे

Thu, 23 Mar 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees in mother's court, loud cheers
ज्ञानपुर। नवरात्रि के प्रथम दिन मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की अराधना की गई। महिलाओं ने घरों में कलश स्थापना कर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की नौ दिवसीय अराधना आरंभ की। इस दौरान मंदिरों से लेकर बाजारों तक खुब रौनक देखी गई।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिवस देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ज्ञानपुर के गोपाइला माता मंदिर, दुर्गागंज तिराहे पर स्थित दुर्गा मंदिर, हरिहरनाथ स्थित मां शीतला, मां काली मंदिर के साथ ही जोरई, ककराही, भुड़की, औराई, सुरियावां, सीमामढ़ी और गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर सदर महाल, चौरा माता, बंबा देवी, काली माता, शक्ति माता के साथ डेरवा में गंगा तट पर विराजमान मां शीतला, तिलंगा के शक्ति माता मंदिरों पर सुबह ही आस्थावानों की कतारें लगनी शुरू हो गई। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे। खासकर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। व्रती महिलाएं मां की अराधना को पहुंची और विधिवत पूजन-अर्चन किया। भक्तों ने मां से मुरादें मांगी। इसके अलावा घरों में कलश स्थापना की गई। जहां मां भक्त नौ दिनों का पूजन-अर्चन करेंगे। नवरात्र के कारण बाजार में भी अच्छी रौनक देखने को मिली। दर्शन-पूजन को निकली महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। गोपीगंज स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर के पुजारी राजेश ने कहा कि नवरात्र में मां की अराधना का विशेष महत्व है। इस पूरे नौ दिनों तक मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अराजक तत्वों पर रही पुलिस की पैनी नजर
वासंतिक नवरात्र को देखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रमुख देवी मंदिरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जहां पुलिस कर्मी अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाएं हुए थे। मंदिरों के पास तैनात पुरूष व महिला पुलिसकर्मी एक-एक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी डटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस व मंदिर प्रबंधन के लोग मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed